कभी -कभी थोड़ी देर तक बैठे रहने के बाद जैसे ही उठते हैं, आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है। ऐसा लगता है चारों ओर की चीजें तेजी से घूम रही हैं। यह तब होता है, जब ब्रेन में ब्लड का सर्कुलेशन कम हो जाता है। ब्लड प्रेशर में अचानक कमी से भी यह स्थिति पैदा हो सकती है।
इन्हें आजमाएं
- चक्कर आने पर तुलसी के रस में चीनी मिलाकर सेवन करने से या तुलसी के पत्तों में शहद मिलाकर चाटने से चक्कर आने में लाभ होता है।
- चक्कर आने पर धनिया पाउडर 10 ग्राम तथा आंवले का पाउडर 10 ग्राम लेकर एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह अच्छी तरह मिलाकर पी लें। इससे लाभ होगा।
- सिर चकराने पर आधा गिलास पानी में दो लौंग डालकर उसे उबाल लें और फिर उस पानी को पी लें। इससे लाभ मिलता है।
- 10 ग्राम आंवला, 3 ग्राम काली मिर्च और 10 ग्राम बताशे को पीस लें। 15 दिनों तक रोजाना इसका सेवन करें।
- जिन लोगों को चक्कर आते हैं, उन्हें दोपहर के भोजन के 2 घंटे पहले और शाम के नाश्ते में फलों का जूस पीना चाहिए। लेकिन ध्यान रखें कि जूस में किसी प्रकार का मीठा या मसाला नहीं डालें, सादा जूस पिएं। जूस की जगह चाहें तो ताजे फल भी खा सकते हैं।
- चाय व कॉफी कम पीनी चाहिए। अधिक चाय व कॉफी पीने से भी चक्कर आते हैं।
- नारियल का पानी रोज पीने से भी चक्कर आने में लाभ होता है।
- 20 ग्राम मुनक्का घी में सेंककर सेंधा नमक डालकर खाने से चक्कर आने में लाभ होता है
- खरबूजे के बीजों को पीसकर घी में भून लें। अब इसकी थोड़ी-थोड़ी मात्रा सुबह-शाम लें, इससे चक्कर आने की समस्या में बहुत लाभ होता है।
- इन सब घरेलू उपायों को अपनाकर आप चक्कर आने की समस्या से निजात पा सकते हैं, लेकिन अगर समस्या गंभीर है तो तुरंत डाक्टर से संपर्क करें।