क्या आप जानते हैं? मधु-कैटभ की कथा का अर्थ और दीजिए अपने विचार
एक बार भगवान विष्णु क्षीर सागर पर विश्राम कर रहे थे तो उनके कान के मैल से दो राक्षस निकले – मधु और कैटभ| दोनों बहुत शक्तिशाली थे और खूब उपद्रव करने लगे| उन्होंने ब्रह्मा जी को भी युद्ध के लिये ललकारा दिया और ब्रह्मा जी ने विष्णु से सहायता मांगी फिर विष्णु ने हज़ारों वर्षों तक युद्ध किया पर उन्हें हरा नहीं सके और अंत में उन्होंने भगवती देवी की आराधना की और देवी के आशीर्वाद से उन्होंने मधु कैटभ का वध कर दिया|
विचार के लिये निचे दिये गये प्रश्नों को देखे :
१. मधु कैटब का जन्म विष्णु के कान के मैल से हुआ इससे आपका क्या तात्पर्य है?
२. भगवान विष्णु उन्हें पराजित क्यों न कर सके?
३. वे देवी माँ के आशीर्वाद से युद्ध जीत गए इसका क्या अर्थ हुआ?
अगर आप सहमत हैं इस प्रश्न से तो कृपया अपना जबाब नीचे कमेन्ट बॉक्स में दें