पढ़िए कि विवाहित स्त्री को कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए?

परिवार में सुख और शांति बनी रहे इसके लिए महाभारत में द्रौपदी ने सत्यभामा को खास तरीके बताए थे। द्रौपदी ने सत्यभामा को बताया था कि किस प्रकार पति को हमेशा प्रसन्न रख सकते हैं। यहां जानिए द्रौपदी के अनुसार विवाहित स्त्रियों को कौन-कौन से काम नहीं करना चाहिए…

  1. द्रौपदी सत्यभामा से कहती हैं कि कभी भी पति को वश में करने की कोशिश नहीं करना चाहिए। कुछ स्त्रियां पति को वश में करने के लिए तंत्र-मंत्र, औषधि आदि का उपयोग करती हैं, जो कि नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर यदि पति को ये बात मालूम हो जाती है तो वैवाहिक रिश्ता बिगड़ सकता है।
  2. स्त्री को कभी भी ऐसी कोई बात नहीं कहना चाहिए, जिससे किसी का अपमान होता है। जो समझदार स्त्री होती है, वह अपने परिवार के सभी रिश्तों की पूरी जानकारी रखती है, क्योंकि एक भी रिश्ता चूक गए तो वह रिश्ता अपमानित हो सकता है। हर एक रिश्ते की जानकारी रखना चाहिए जो कई पीढ़ियों से चले आ रहे हैं। द्रौपदी कहती हैं कि मैं अपने पांडव परिवार के एक-एक रिश्ते से परिचित हूं। सबसे पहले मैंने इसका अध्ययन किया।
  3. सुखी वैवाहिक जीवन के लिए स्त्री को बुरे चरित्र वाली स्त्रियों से दूर ही रहना चाहिए। गलत आचरण वाली स्त्रियों से मित्रता या मेल-जोल होने पर जीवन में परेशानियां बढ़ जाती हैं।
  4. किसी भी काम के लिए आलस नहीं करना चाहिए। जो भी काम हो, उसे बिना समय गवाए पूरा कर लेना चाहिए। ऐसा करने पर पति और पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है।
  5. स्त्री को बार-बार दरवाजे पर या खिड़की पर खड़े नहीं रहना चाहिए। ऐसा करना वाली स्त्रियों की छबि समाज में खराब होती है।
  6. स्त्री को क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। पराए लोगों से व्यर्थ बात करना भी अच्छा नहीं होता है।
  7. परिवार में किसी भी सदस्य की बुराई भी नहीं करनी चाहिए।
, , , ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *