हम कभी-कभी कुछ बातें को बिगड़ने से निराशा हावी होने लगती है। और हमे लगता है की क्या कर डालें अपने आप को या किसी को भी और बेहद निराशा रहने लगते हैं इसलिए हम आपको कुछ टिप्स बता रहे इससे अपने जीवन को सुरछित रखें…
- जिंदगी हमें वह सारे अनुभव देगी, जो आपकी चेतना के विकास में मददगार होते हैं। इसीलिए विभिन्न प्रकार की घटनाएं होती हैं और अलग-अलग प्रकार के लोग हमारी जिंदगी में आते रहते हैं। ये सब हमें समृद्ध बनाने वाले अनुभव देते हैं। संबंध टूटना कोई गलती नहीं है। इसलिए इसे समझें।
- जिंदगी में कुछ भी स्थायी नहीं होता। इसलिए हमारे जीवन मै हर अनुभव और घटना का असर समय के साथ खत्म हो जाता है। अपने कदम आगे बढ़ाएं और फिर दूसरा कदम उसके आगे रखे। जिंदगी ऐसे ही आगे बढ़ती है। और स्वीकार करें कि हमारी चेतना की बर्दाश्त करने की क्षमता अद्भुत हैं। जो केवल एक मानब के अन्दर ही मिलती है
- अगर आप अपनी खूबियों की सूची बनाएंगे तो खुद को अपनी उपलब्धियों और अपने अच्छे गुणों की याद दिलाएं। अगर लिख सकें तो इन्हें बार-बार याद दिलाया जा सकेगा। इसके बाबजूद भी हताशा घेरे, इन्हें पढ़ लें। इससे हमारा आत्मसम्मान लौटता है और हम भविष्य को सकारात्मक दृष्टि से देखने लगते हैं।